नशे में धुत्त युवक ‘सांप’ के साथ करने लगा नागिन डांस (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: सच में जब इंशान के सर शराब का सुरूर चढ़ता है तो उसे किसी चीज में फर्क समझ नहीं आती। यहाँ तक की वो शराब के नशे में इंशान और जानवर में भी फर्क नहीं कर पाता। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल पहली जनवरी को एक व्यक्ति शराब के नशे में इतना धुत हो गया कि वह सामने आए एक साँप के साथ ही नागिन डांस करने लगा, इतना ही नहीं उसने नशे में उस साँप को पकड़ भी लिया।

 

 

यह वीडियो राजस्थान के दौसा जिले की है। जानकारी के अनुसार जिले के गुढाकटला गांव का निवासी प्रकाश महावर शराब के नशे में करीब आधे घंटे तक सांप के साथ नागिन डांस करता रहा। इस दौरान वह सांप को बार-बार पकड़ता रहा। इस दौरान सांप ने शराबी को जगह-जगह डंस भी लिया। इस विडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि शख्स सांप के आगे लेट जाता है। उसे जाने नहीं देता। कभी वो उसे अपने हाथ से पकड़ लेता है। उसे कभी गर्दन पर डाल लेता है। कभी आशीर्वाद लेने लगता है। माथा टेकता है। काफी देर तक शराबी खेत में यह ड्रामा करता रहा।

 

देखें वीडियो-

 

 

सांप के डंसने के कारण शराबी का पूरा शरीर नीला पड़ गया। तभी गांववाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद शराबी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »