बेटी जीवा और साक्षी संग खूब मस्ती कर रहे “धोनी” (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर धोनी अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी बेटी जीवा के अक्सर क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर दोनों का ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी बेटी के साथ बर्फबारी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व कप्तान जीवा को स्नोमैन बनाना भी सिखा रहे हैं।
वायरल वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी की आवाज भी सुनाई दे रही है। वह धोनी और जीवा के स्नोमैन बनाने के दौरान यह विडियो फिल्माते हुए कॉमेंट्री कर रही हैं। धोनी और जीवा ने गरम कपड़ों के साथ हाथों में वूलन ग्लब्स पहने हुए हैं और इन्हीं ग्लव्स के साथ वे स्नोमैन बना रहे हैं। धोनी और उनकी बेटी का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। धोनी के इस विंटर वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो एमएस धोनी ऑफिशियल और जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये बर्फीली वादियां आखिर है कहां की हैं क्योंकि तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए इसका जिक्र नहीं किया गया है।
देखें वीडियो-
गौरतलब है कि भारत के जुलाई में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से ही धोनी ने कोई वनडे या टीम20 मैच नहीं खेला है। 38 वर्षीय धोनी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हो लेकिन फैंस में दिलचस्पी बनी हुई है कि वह कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे? धोनी से जब कुछ वक्त पहले बाहर रहने को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने सपाट शब्दों में कहा, ‘जनवरी तक मत पूछो।’
धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। धोनी भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट 38.09 की औसत से 4876 रन, वनडे में 50.6 की औसत से 10773 रन वहीं टी20 में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
