लातेहार: नक्सली कार्तिक 4 साथियों संग धराया, घातक हथियार भी बरामद

AJ डेस्क: झारखण्ड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने न सिर्फ उग्रवादियों के भारी मात्रा में हथियार और सैकड़ो जिन्दा कारतूस जब्त कर लिए है, बल्कि इन हथियारों से भी खतरनाक संगठन के सब-जोनल कमांडर कार्तिक जी उर्फ़ विजय गंझू सहित 5 उग्रवादियों को भी धरदबोचने में सफलता पाई है।

 

 

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने आज इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को 3 और 4 तारीख की रात चतरा के सीमावर्ती इलाके में इनके मौजूदगी की सूचना मिली थी। ये वहाँ रह कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इसके बाद एडिशनल एसपी मुकुल पाण्डे के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। जिसमें झारखण्ड जगुआर 32 और लातेहार पुलिस के अधिकारी शामिल थे। इस संयुक्त टीम ने तत्काल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके फलस्वरूप तितर्मिरिया के जंगल से कार्तिक जी सहित 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर संगठन का काफी सक्रिय उग्रवादी था। इसके यह संगठन के तमाम बड़े कमांडरों के संपर्क में था। यही संगठन हाल के दिनों में लातेहार में रेलवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि इससे पूछताछ पर पुलिस को कई सुराग मिले है। जैसे इन्हें हथियारों की सप्लाई कौन किया करता था, लेवि की राशि ये किसके द्वारा वसूल कराया करते थे इत्यादि। पुलिस इनके तमाम लिंको को पकड़ संगठन को जड़ से उखाड़ फेंकने की तैयारी में है।

 

 

 

 

पुलिस ने हाथ आए संगठन के सब-जोनल कमांडर कार्तिक जी उर्फ़ विजय गंझू की ही निशानदेही पर लातेहार पुलिस ने हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। जिसमें दो पुलिस हथियार 1 पुलिस कार्बाइन और 1 पुलिस रायफल शामिल है। इसके अलावे 1 देशी कार्बाइन, 1 सेमी ऑटोमेटिक रायफल, छह 315 बोर का रायफल, 423 जिन्दा कारतूस सहित कई नक्सली सामग्री भी बरामद किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »