CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से भेंट किया, कई मुद्दों पर चर्चा भी की हेमंत ने

AJ डेस्क: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पीएम मोदी से दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पहली मुलाकात थी। जो एक शिष्टाचार भेंट था।

 

 

इस दौरान सीएम सोरेन ने पीएम मोदी से राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीएम के आमंत्रण पर उनसे मिलने दिल्ली उनके आवास पर पहुंचे थे। सीएम श्री सोरेन मुलाकात के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

 

 

इससे पूर्व उन्होंने शुक्रवार को राजभवन पहुँच झारखण्ड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात किया था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद थी। कल्पना सोरेन ने राज्यपाल का पाँव छूकर उनका आशीर्वाद लिया था और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान करती नजर आई थी। जिसके बाद शुक्रवार की शाम को सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »