कड़ाके की ठंढ में ठिठुरते गरीबों के बीच रात में पहुंचे हेमंत सोरेन, बांटा कम्बल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन संविधान की शपथ लेने के बाद से ही पूरे संजीदगी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में जुटे हैं। पीएम मोदी से मिलकर दिल्ली से लौटते ही वह राज्य की जनता की सेवा में जुट गए। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह गरीबो के बीच कंबल बांटते दिखाई दे रहे है।

 

 

दरअसल दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शनिवार रात प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से ठिठुरते गरीबो को थोड़ी राहत देने की नीयत से रांची शहर के विभिन्न फुटपाथों और रैन बसेरों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कड़ाके की ठंड के बीच गरीब, असहाय व निराश्रित लोगों के बीच सर्दी से राहत देने के लिए कम्बलों का वितरण किया। मुख्यमंत्री इस दौरान शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड आदि अनेक स्थलों पर पहुंचे और जरूरतमंदों में कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया।

 

देखें वीडियो-

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी पीड़ा को समझने का प्रयास किया। बढ़ती ठंड से इन्हें राहत पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है। इनके राहत के लिए कम्बल वितरण राज्य सरकार का एक छोटा सा प्रयास है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर हो सके इसके लिए वर्तमान सरकार निरंतर कार्य करेगी। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ इन सभी लोगों तक शत प्रतिशत पहुंचे, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »