धनबाद में गूंज उठा “YES- CAA, NRC & NRP”, भाजपाईयों ने बनाया मानव श्रृंखला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: अबतक देश के हर कोने NO ‘CAA, NRC & NRP और CAA, NRC से आजादी के नारे गूंजते सुनाई पड़ रहे थे, लेकिन आज देश की कोयला राजधानी धनबाद में YES ‘CAA, NRC & NRP और आतंकवाद से आजादी के नारे लगते सुनाई पड़ा। जिससे पूरा शहर गूंज उठा। दरअसल धनबाद भाजपा ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक हस्तक्षर अभियान चलाया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं समेत धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो और धनबाद के मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने हिस्सा लिया।

 

देखें वीडियो-

 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने CAA के समर्थन में एक मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय,बन्दे मातरम और नागरिकता कानून के समर्थन में जोरददार नारे लगाते रहे। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश में लागू हो गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों में इस कानून के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस कानून का विरोध कर रहे है वे देश के हितैषी नहीं हो सकते। या दौरान उन्होंने लोगों को CAA कानून के सभी पहलुओं से लोगों को अवगत भी कराया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »