VIDEO- थम नहीं रहा ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का उपयोग, मजबूरन जारी हुआ यह वीडियो

AJ डेस्क: देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बैन लगाया जा चुका है लेकिन इसका खतरा पर्यावरण और जीवों पर से अभी कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें कोबरा सांप का प्लास्टिक बोतल से संघर्ष दिख रहा है। कोबरा एक कोल ड्रिंक की पूरी बोतल निगल जाता है और फिर थोड़ी ही देर में तड़पते हुए वापस उस प्लास्टिक बोतल को मुंह से उगल देता है।

 

 

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है ‘देखें कैसे सिंगल यूज प्लास्टिक बॉटल जंगली जीवों और अन्य को प्रभावित करती है। वीडियो आपको विचलित कर सकता है।’

 

देखें वीडियो-

 

 

ये वीडियो 2017 का बताया जा रहा है और ये घटना गोवा की है। कोबरा ने अपने लिए अच्छा खाना समझकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल निगल ली। हजम होने का कोई चांस नहीं था, उल्टे बोतल पेट में जाकर फंस गई। गौतम भगत नाम के शख्स ने मौके पर पहुंचकर कोबरा की मदद की। कोबरा ने बड़ी तकलीफ से गुजरते हुए बोतल उगल दिया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »