झारखण्ड: CAA के समर्थन में निकले तिरंगा जुलूस पर पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज झारखण्ड के गिरिडीह में एक तिरंगा जुलूस निकाला गया था। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तिरंगा यात्रा पर पथराव कर शहर का माहौल ही बिगाड़ दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि इस पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग लहूलुहान हो गए। अन्ततः पुलिस को शांति कायम करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी, बल्कि पुलिस को हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। अब आलम यह है कि प्रशासन इलाके में धारा 144 लागू करने की तैयारी में है।

 

 

जानकारी के अनुसार आज क के समर्थन में जिला में तिरंगा यात्रा नीकला गया था। इस तिरंगा यात्रा में लोगों की भारी हुजूम उमड़ी हुई थी। यात्रा आहिस्ता आहिस्ता गिरिडिह के मौलाना आजाद चौक की तरफ बढ़ रही थी। जुलूस जैसे ही गिरिडीह के टावर चौक के आगे मुस्लिम बाजार पहुंचा, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई। कई तरफ से जुलूस पर ईंट और पत्थर बरसाए जा रहे थे। इस पथराव में पुलिस कर्मियों समेत कई लोग बूरी तरह से घायल हो गए है।

 

देखें वीडियो-

 

 

तत्काल किसी ने इसकी सूचना जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों को दिया। जिसके बाद बिना समय गवाए मौके पर पहुंचे जिला के एसपी सुरेंद्र कुमार झा और उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों को शांत कराने का पूरा प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज से लेकर, आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। इसके बाद जिला के उपायुक्त और एसपी सिरेंद्र कुमार झा ने लोगों को समझा बुझा कर शान्त कराया।

 

 

घटना से इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। स्थिती को देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन शांति बहाल के लिए क्षेत्र धार 144 भी लागू कर सकती है। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल लोग पथराव में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »