धनबाद: भूली में घर के समीप ही महिला की नृशंस हत्या, पुलिसिया जाँच शुरू

AJ डेस्क: एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली में आज सुबह एक 35 वर्षीय महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। महिला के गर्दन पर घाव के निशान पाए गए है। अब यह घाव धारदार हथियार की वजह से बना है या गोली से फिलहाल पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं परिजनों की माने तो आज सुबह महिला शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उसकी लाश घर से महज सौ मीटर की दूरी पर कचड़े की ढेर में बरामद हुआ। लोगों की माने तो इस दौरान उन्हें गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दी।

 

 

जानकारी के अनुसार भूली थाना क्षेत्र के बीएल कॉलोनी स्थित गायत्री आश्रम के पास रहने वाली महिला सुगिया देवी आज सुबह करीब पौने छह बजे शौच के लिए घर से निकली थी, तभी स्थानीय कुछ लोगों ने सुगिया के घर वालों को सूचना दिया की सुगिया को किसी ने मार दिया है। उसकी लाश पास के कूड़े की ढेर पर पड़ी थी। इसके बाद सभी भाग कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय भूली पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करने में जुटी है।

 

 

 

 

35 वर्षीय मृत महिला का नाम सुगिया देवी उर्फ गौरी है। इसके दो बच्चे भी है। पति करीमन चौहान बी ब्लॉक पानी टंकी के समीप चाय-नास्ते का दुकान चलाता है। महिला का भरा-पूरा परिवार था। बताया जाता है कि परिवार में सब कुछ अच्छा भी चल रहा था। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ की गौरी की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई? वो भी घर से चंद कदम की दूरी पर। लोगों की माने तो उन्होंने गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी। मृत गौरी के पति करीमन की माने तो उनकी पत्नी की गोली मार कर हत्या की गई है। जो गौरी के गले को छेद कर बाहर निकल गई है। बहरहाल यह तो जाँच का विषय है। लेकिन यहाँ सवाल कई है। आखिर महिला से अपराधियों की ऐसी कौन सी दुश्मनी थी जिस वजह से उन्होंने गौरी को दिन के उजाले में वो भी घर से चंद कदम की दुरी पर ही इतने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया? साथ ही अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से इतनी जल्द बिना किसी के नजर में आए लापता कैसे हो गए?

 

 

महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी नाजरे आए है। मौकाए वारदात पर हाथापाई के संकेत भी मिले है। क्या अपराधी गौरी को मारने के लिए वहाँ पहले से ताक में बैठे थे? आखिर उन चंद मिनटों में ऐसा क्या हुआ था? जिसने इन सवालों के साथ लोगों में दहशत पैदा कर दी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »