चारा घोटाला: लालू हुए CBI कोर्ट में हाजिर, बोले नीतीश पर हमला

AJ डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुरुवार को चारा घोटाला केस में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। लालू ने कोर्ट के समक्ष डोरंडा कोषागार मामले में अपने बयान दर्ज करवाए। उन्हें रिम्स से कोर्ट लाया गया था। वह करीब दो घंटे तक कोर्ट परिसर में रहे। बयान दर्ज करवाने के बाद उन्हें वापस रिम्स ले जाया गया। कुछ देर पहले लालू के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है, इसमें उन्होंने बगैर नाम लिए सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

 

 

लालू यादव ने ट्वीट किया, ‘छल, छीजन और घरियालीपन यात्रा वाले महानुभाव ने गरीब राज्य के नौजवानों, किसानों और कर्मचारियों का 24500 करोड़ लूट लिया। ऊपर से सरकारी संसाधनों की बर्बादी एवं करोड़ों रुपए मानव शृंखला की नौटंकी पर खर्च कर सुशासनी भ्रष्टाचार को वैध बनाने व जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश है।’

 

 

 

 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में सजा हो चुकी है। सजा सुनाए जाने के बाद उन्‍हें रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था। वहां स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लालू 11 गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। पुलिस निगरानी में अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »