झरिया: सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट को लेकर दो गुटों में तनाव, पुलिस हुई सतर्क
AJ डेस्क: झारखण्ड के झरिया शहर में आज एक व्हाट्सएप्प मैसेज ने दो पक्षो में न सिर्फ विवाद पैदा कर दिया, बल्कि तनावपूर्ण स्थिति भी पैदा कर दी। एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा दूसरे धर्म विशेष के लोगों पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ जैसी घटना को भी अंजाम दे दिया गया। जिसके बाद क्षेत्र में शांति स्थापित करने को लेकर धनबाद पुलिस ने इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया के अनुसार किसी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाला गया। जिससे एक धर्म विशेष के लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा। लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। बताया जाता है कि इस दौरान सड़क पर जा रहे कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक विशेष धर्म के द्वारा मोहल्ले में घुसकर न सिर्फ पत्थरबाजी की गई, बल्कि घर के पास खड़े मोटरसाइकिल, घर का पाइप लाइन तोड़ दिया गया। साथ ही घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि झरिया के राजबाड़ी में भी कई दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

वहीं इसी बीच एक अलग विवादित पोस्ट को लेकर झरिया के ही फुसबंग्ला में बवाल देखा गया। यहाँ भी एक विशेष समुदाय के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग भी सड़क पर उतर आए। कतरास मोड़ को जाम करने की कवायद की जाने लगी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
