BCCI: खिलाडियों का ग्रेड और सालाना अनुबंध के साथ राशि भी हुआ तय, इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में धोनी का नाम शामिल नही

AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को भारतीय टीम के खिलाड़‍ियों के सालाना अनुबंध की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सालाना अनुबंध में शामिल खिलाड़‍ियों की सूचना दी। बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिये केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान किया। बोर्ड ने बताया है कि अक्‍टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए खिलाड़‍ियों को किस ग्रेड में रखा गया है और इस हिसाब से उन्‍हें साल में कितने रुपए मिलेंगे।

 

 

बता दें कि बीसीसीआई ने चार कैटेगरी में ग्रेड बाटे गए हैं। इसमें सबसे पहला ‘ग्रेड ए प्‍लस’ कैटेगरी का है, जिसमें खिलाड़ी को साल में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद दूसरी कैटेगरी ‘ग्रेड ए’ की रखी गई है, जिसमें शामिल खिलाड़‍ियों को साल में पांच करोड़ रुपए मिलेंगे। बीसीसीआई ने खिलाड़‍ियों के अनुबंध की तीसरी श्रेणी ‘ग्रेड बी’ रखी है, जिसमें शामिल खिलाड़‍ियों को साल में 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। चौथी कैटेगरी ‘ग्रेड सी’ है, जिसमें शामिल खिलाड़‍ियों को साल में 1 करोड़ रुपए मिलेंगे।

 

 

बीसीसीआई ने 27 खिलाड़‍ियों को सालाना अनुबंध सूची में शामिल किया है। इसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट से पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम गायब है। धोनी ने 2019 विश्‍व कप सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से कोई अंतरराष्‍ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह इस समय ब्रेक पर हैं और अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी के बारे में कोई अपडेट नहीं मिली है।

 

 

 

धोनी के बारे में यह भी जानकारी नहीं मिली है कि वह संन्‍यास लेंगे या फिर ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्‍व कप तक खेलेंगे। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी आईपीएल फैसला करेगा कि धोनी इस साल टी20 विश्‍व कप खेलेंगे या नहीं। धोनी पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते थे। बता दें कि नवदीप सैनी, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर को इस साल वार्षिक अनुबंध खिलाड़‍ियों की सूची में शामिल किया गया है।

 

 

चलिए आपको बताते हैं कि किस ग्रेड में कितने खिलाड़‍ियों को रखा गया है:

ग्रेड ए प्‍लस- इसमें खिलाड़ी को साल में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसमें कुल तीन खिलाड़‍ियों को रखा गया है। 

ग्रेड ए प्‍लस में शामिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट इस प्रकार है:

1) विराट कोहली
2) रोहित शर्मा
3) जसप्रीत बुमराह

 

 

ग्रेड ए कैटेगरी में 11 खिलाड़‍ियों को शामिल किया गया है। इन्‍हें साल में 5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ग्रेड ए में शामिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट इस प्रकार है:

1) रविचंद्रन अश्विन
2) रवींद्र जडेजा
3) भुवनेश्‍वर कुमार
4) चेतेश्‍वर पुजारा
5) अजिंक्‍य रहाणे
6) केएल राहुल
7) शिखर धवन
8) मोहम्‍मद शमी
9) इशांत शर्मा
10) कुलदीप यादव
11) रिषभ पंत

 

 

ग्रेड बी यानी तीसरी कैटेगरी। इसमें शामिल खिलाड़‍ियों को साल में 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ग्रेड बी में शामिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट इस प्रकार है:

1) रिद्धिमान साहा
2) उमेश यादव
3) युजवेंद्र चहल
4) हार्दिक पांड्या
5) मयंक अग्रवाल

 

 

चौथी कैटेगरी यानी ग्रेड सी। इसमें शामिल खिलाड़‍ियों को साल में 1 करोड़ रुपए मिलेंगे

ग्रेड सी में शामिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट इस प्रकार है:

1) केदार जाधव
2) नवदीप सैनी
3) दीपक चाहर
4) मनीष पांडे
5) हनुमा विहारी
6) शार्दुल ठाकुर
7) श्रेयस अय्यर
8) वॉशिंगटन सुंदर

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »