सी एम हेमंत फिर नही पहुंचे धनबाद, कोयलंचलवासी हुए निराश

AJ डेस्क: झारखण्ड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दूसरे दिन भी कोयलंचलवासियों को निराश किया। झारखण्ड में सत्ता बदलने के बाद हेमन्त सोरेन का बतौर मुख्यमंत्री धनबाद का पहला दौरा दो दो बार रद्द हो जाने से धनबाद वासियों के हाथ निराशा ही लगी। श्री सोरेन को आज रणधीर वर्मा स्टेडियम से कई विकास योजनाओं का उद्दघाटन और शिलान्यास करना था, साथ ही परिसम्पत्ति का वितरण भी करना था। बुधवार को इसी स्थल पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी CM के आने की बात थी। स्टेडियम में मंच बनने से लेकर CM के अगुवाई की तमाम ब्यवस्था हो गयी थी। लेकिन अंत में घोषणा किया गया कि अपरिहार्य कारणों से CM नही आ सकेंगे। हालाँकि CM के अनुपस्थिति में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

 

धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 6306.162 लाख की 849 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही 7858 लाभुकों के बीच 5315.535 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर धनबाद के सांसद ने कहा कि आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। एक नए युग की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सांसद पशुपति नाथ सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नई सरकार है। जिसका अभी ठीक से गठन भी नहीं सका है। जिला प्रशासन ने जल्दबाजी में इस कार्यक्रम को रखा था। साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद की कई समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना था, लेकिन उनके नहीं आने से यह नहीं हो सका।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद नगर निगम लोगों की सेवा में तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। वहीं कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी सीएम के नहीं आने के मामले को लेकर धनबाद से जुड़ी समस्याओं का निदान फिलहाल नहीं होने की बात कही। टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री युवा है। उनके नेतृत्व में झारखंड का विकास होगा और विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के समक्ष धनबाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, यातायात की समस्याओं को पहुंचाएंगे।

 

 

इस अवसर पर उपायुक्त धनबाद अमित कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम से नए साल के साथ विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। आज के कार्यक्रम में नगर निगम की योजनाएं सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होने से धनबाद विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

 

 

इन योजनाओं का किया गया उद्घाटन

143.094 लाख की लागत से 23 स्वास्थ्य उपकेंद्र का जीर्णोद्धार। 2371.06 लाख की लागत से 3 स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण, विद्युतीकरण, जलापूर्ति, पहुंच पथ तथा एक प्रखंड सह अंचल भवन का निर्माण। नगर निगम की 443.00 लाख की 19 योजना, 395.00 लाख से एक 2×5 एमवीए क्षमता ऊर्जा उपकेंद्र का निर्माण, 123.47 लाख से तीन कब्रिस्तान घेराबंदी एवं एक जाहिर स्थान घेराबंदी, 69.70 लाख से 2 वनरक्षी आवास, एक हस्तशिल्प उत्पादन सह प्रशिक्षण भवन, 150 लाख से हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत 100 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, 750 लाख की लागत से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत 500 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, 193.50 लाख से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत 129 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस का संचालन, 37.50 लाख की लागत से मैथन पावर लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र उद्घाटन किया गया।

 

 

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास

रणधीर वर्मा स्टेडियम से 246.738 लाख की लागत से 6 तहसील कचेरी सह हल्का कर्मचारी आवास तथा नगर निगम की 1383.10 लाख से 37 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

 

 

7858 लाभुकों के बीच 5315.535 लाख की परिसंपत्ति का किया गया वितरण

समारोह में 7858 लाभुकों के बीच 5315.535 लाख की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 2600 लाभुकों के बीच 3120 लाख, नगर निगम के 400 लाभुकों के बीच 900 लाख, 27 स्वयं सहायता समूह को 2.70 लाख, 504 स्वयं सहायता समूह को 75.60 लाख, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के 963 लाभुकों के बीच 883.99 लाख, जिला उद्योग केंद्र के 20 लाभुकों के बीच 100 लाख, श्रम विभाग के 3232 लाभुकों के बीच 76.595 लाख, जिला मत्स्य कार्यालय के अंतर्गत वेदव्यास आवास योजना के 90 लाभुकों के बीच 108 लाख, रियरिंग तालाब निर्माण योजना के 4 लाभुकों के बीच 14 लाख, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार योजना के 3 लाभुकों के बीच 0.90 लाख तथा उद्यान विकास योजना के 15 लाभुकों के बीच 33.75 लाखों रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

 

 

इन लाभुकों को दिया गया चेक

इस अवसर पर पप्पू पासवान, मितू अग्रवाल, निवेदिता देवी, भोला धीवर, बादल धीवर, सुरेखा कुमारी, अंचल कुमारी, रुबी कुमारी, बसंती कुमारी, आजाद अंसारी, चुटकी सोरेन, संतोष हाड़ी, चुन्नी देवी, किशुन मरांडी, अलका बाउरी, कृष्णा देवी एवं निहारिका सिन्हा को विभिन्न योजना के अंतर्गत चेक प्रदान किया गया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »