झरिया प्रकरण: रागिनी ने पीड़ितों को सहलाया तो कार्रवाई के लिए पुलिस को चेताया

AJ डेस्क: झरिया में आज दो समुदाय के बीच तनाव होने और उत्पातियों द्वारा सड़क पर उपद्रव मचाए जाने के बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए वस्तुस्थिति की न सिर्फ जानकारी ली बल्कि पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की नसीहत दी। आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों ने झरिया पुलिस को लिखित शिकायत दिया है।

 

 

झरिया में उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास तो किया लेकिन प्रशासन की सजगता और बुद्धिजीवियों के सूझ बूझ से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे वहां का माहौल विषाक्त होने से बच गया। हाँ, इस बीच झरिया में जो भी हुआ, वह शर्मनाक था। उत्पातियों ने राहगीरों को पीटा ही, छोटे दुकानदारों को लूट भी लिया। कुछ घरों में घुसकर उन्होंने महिलाओं तक की पिटाई कर डाली। झरिया राजबाड़ी रोड के निवासी राज कुमार साव, अजय गिरी, जितेंद्र साव, सुरेश कुमार गुप्ता, बीरेन्द्र कुमार साहू, बबन साव और गोपाल तुलस्यान ने झरिया थाना में लिखित आप बीती दिया है।

 

 

 

 

झरिया का माहौल बिगाड़ने का कथित प्रयास होने की भनक लगते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ तत्काल वहां पहुंच गयी। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। रागिनी सिंह के कड़ा रुख और पुलिस की मुस्तैदी को देख उपद्रवी अपने बिल में घुस गए। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह झरिया थाना में कैम्प कर पीड़ितों की बात पुलिस तक पहुंचाई।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »