कोर्ट ने दुष्कर्म का दोषी ठहराया तो एक ने पत्रकारों पर हमला कर दिया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दिल्‍ली की एक अदालत ने 5 साल की बच्‍ची को अगवा कर दुष्‍कर्म के मामले में आरोपियों को दोषी ठहराया है। यह मामला 2013 का है, जिसमें अभियुक्‍तों मनोज कुमार और प्रदीप को दोषी ठहराया गया है। इनमें से एक अभियुक्‍त ने कोर्ट में ही पत्रकारों पर हमला कर दिया और उनके मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

मासूम को अगवा कर दुष्‍कर्म के मामले में दोनों अभियुक्‍तों को दिल्‍ली की कड़कड़डूमा अदालत ने शनिवार को दोषी ठहराया। यह वाकया दिल्‍ली के गांधीनगर इलाके में 2013 का है। दोषियों को इस मामले में क्‍या सजा होगी, इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने 30 जनवरी की तारीख तय की है। कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों को बाहर ले जाया जा रहा था, जब उनमें से एक ने पत्रकारों पर हमला कर दिया।

 

देखें वीडियो-

 

 

दोषियों में से एक ने जिस तरह कोर्टरूम से बाहर निकलते समय पत्रकारों पर हमला किया, उससे हर कोई हैरान रह गया। दोषी की इस हरकत से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में 24 मई, 2013 को चार्जशीट दायर की थी। इसके दो महीने बाद जुलाई में उनके खिलाफ आरोप तय हुआ था। लेकिन इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने में 5 साल गए गए और सजा का ऐलान 7 साल बाद हुआ।

 

 

मनोज और प्रदीप पर मासूम बच्‍ची को अगवा कर उसके साथ दुष्‍कर्म का आरोप साबित हुआ है। बताया जाता है कि दोनों ने उसके साथ जो दरिंदगी की, उससे उसकी हालत अधमरी जैसी हो गई और उसे मरा हुआ समझकर वे मौके से फरार हो गए थे। करीब 40 घंटे के उपचार के बाद उसे बचाया जा सका था। बाद में आरोपियों को बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »