दुष्कर्म के बाद युवती की गोली मार हत्या कर डाली, शव बरामद

AJ डेस्क: बिहार के भोजपुर जिला के तियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने युवती की दुष्कर्म के बाद की हत्या की आशंका जताई है। तियर के थाना प्रभारी हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने जोगीवीर और सिकरियां रेलवे लाइन के किनारे काली मंदिर स्थित एक खलिहान से आज सुबह एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। मृतका की उम्र 18-22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

 

 

उन्होंने बताया कि युवती की गर्दन के पास गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। अर्धनग्न हालत में होने के कारण दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस प्रत्येक कोण से मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »