सड़क हादसा: ऐक्ट्रेस शबाना और जावेद थे कार में, शबाना पहुंची अस्पताल

AJ डेस्क: मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार गुरुवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे की शिकार हो गई। कार में शबाना आजमी के साथ उनके पति गीतकार जावेद अख्तर भी थे। मुंबई-पुणे पर हुए हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें नवीं मुंबई स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं उनके पति जावेद अख्तर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाजा आजमी की कार सफारी स्टॉर्म की टक्कर ट्रक से हुई है जिसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया है। हालांकि शबाना आजमी फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। शबाना आजमी पुणे से मुंबई लौट रही थीं, तभी उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक, शबाना आजमी के चेहरे और शरीर पर काफी चोटें आई हैं।

 

 

 

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पति जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शबाना आजमी बेहद ग्लैमरम अवतार में दिखी थीं। जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे और रेट्रो थीम पर इस पार्टी का आयोजन किया गया था। एक्टिंग के साथ ही समसामयिक मुद्दों पर काफी मुखर रहने वालीं शबाना आजमी 80 और 90 के दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं और अब भी जब वह बड़े पर्दे पर दिखती हैं तो दर्शकों की निगाहें उनकी शानदार एक्टिंग को निहारती रहती हैं। इनखबर टीम आपको शबाना आजमी के स्वास्थ्य की पल-पल की जानकारी देते रहेगी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »