बिहार: सोलह हजार कि मी लम्बी मानव श्रृंखला में सवा चार करोड़ लोग हुए शामिल
AJ डेस्क: बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को अनोखी मानव श्रृंखला बनी। ऐसा दावा किया गया कि करीब सवा चार करोड़ एक-दूसरे का हाथ थामे रहे। मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनके अलावा सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक-दूसरे के हाथ से हाथ जोड़े कतारबद्ध रहे। इस मानव श्रृंखला की तस्वीर लेने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर मंगवाए गए थे।
Bihar: CM Nitish Kr,Dy CM Sushil Modi&other min of the state gather at Gandhi Maidan,in Patna to participate in the human chain formation, organised by state govt, in support of 'Jal, Jeevan, Hariyali',a flagship prog of CM,to fight climate change&social evils like child marriage pic.twitter.com/JfugoSe7Pm
— ANI (@ANI) January 19, 2020
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का दावा किया था कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता के लिए यह संभवत: दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला होगी। राज्य सरकार की ओर से श्रृंखला के नोडल शिक्षा विभाग के साथ ही सभी जिलों ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर स्कूली बच्चे एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हो गए है।
जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनी इस मानव श्रृंखला में 16 हजार किलोमीटर लंबी होने की उम्मीद है, जिसमें चार करोड़ 27 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं। मानव श्रृंखला को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी 2017 को तथा 21 जनवरी 2018 को दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रृंखला बनाई गई थी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
