विधायक सरयू राय ने बनाया “भारतीय जन मोर्चा”

AJ डेस्क: झारखण्ड विधान सभा चुनाव में यहां के मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनावी मैदान में पटखनी देने वाले विधायक सरयू राय ने ‘भारतीय जन मोर्चा’ का गठन कर सूबे की राजनीति में हलचल बढ़ा दिया है।

 

 

भाजपा की सरकार में मंत्री रहे सरयू राय को जब पार्टी ने टिकट नही दिया तो उन्होंने रघुवर दास के खिलाफ ही चुनावी विगुल फूंक दिया था। पूरबी जमशेदपुर से सरयू राय ने रघुवर दास को हराया था। आज सरयू राय ने भारतीय जन मोर्चा नामक संगठन का गठन करते हुए स्पष्ट संकेत भी दिया कि आने वाले दिनों में संगठन दो फिर दो से चार विधान सभा क्षेत्र में बढ़ेगा तो इसे राजनीतिक संगठन भी बनाया जा सकता है। भारतीय जन मोर्चा के गठन के बाद झारखण्ड की राजनीति में एक बात और स्पष्ट होने लगती है कि सरयू राय का घर वापसी अभी सम्भव नही दिखता।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »