परिवर्तन की धमक: झरिया में 40 वर्षों में नहीं हुआ, गुंडई-रंगदारी बर्दाश्त नही: रागिनी

AJ डेस्क: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले चालीस वर्षों में झरिया के किसी व्यापारी से रंगदारी मांगने की हिम्मत किसी ने नही की। यह कहीं परिवर्तन का साइड इफेक्ट तो नही है। साथ ही उन्होंने कहा कि झरिया के किसी भी व्यवसायी के साथ कोई भी गुंडई करेगा या रंगदारी मांगेगा, यह कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। व्यापारियों और झरियावासियों के लिए जिस स्तर की लड़ाई लड़नी होगी, वह उसके लिए तैयार हैं।

 

 

झरिया के भुजा पट्टी निवासी सह व्यापारी रूपेश कारिवाल से अपराधियों ने मोबाइल पर फोन कर रंगदारी माँगा है और बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके यहां गयीं। रागिनी सिंह ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वह निर्भीक होकर अपना काम करें। सिंह मेंशन हर सम्भव आपका साथ देगा। गुंडई और रंगदारी मांगने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग लेकर वह जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगी। उन्हें सड़क पर भी उतरना पड़ा तो वह पीछे नही हटेंगी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »