भाजपा को मिल गया नया कप्तान जे पी नड्डा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जेपी नड्डा के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नड्डा के पार्टी अध्यक्ष बनते ही पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस अवसर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में बीजेपी निरंतर सशक्त व और अधिक व्यापक होगी। एक फेसबुक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संगठन कौशल व अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। सभी बीजेपी कार्यकर्ता चरैवेति-चरैवेति के मंत्र के साथ निरंतर संगठन पथ पर अग्रसर रहेंगे।

 

 

शाह ने अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि अनेक महानुभावों व महापुरुषों द्वारा बनाए व सींचे इस महान संगठन में पांच वर्षों तक उन्हें अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला। इसके लिए वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने लिखा कि हर पल उनके साथ चट्टान की तरह खड़े करोड़ों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्हें स्नेह व समर्थन संगठन से मिला उसके लिए हृदय से कृतज्ञ हैं। उनपर निरंतर विश्वास व्यक्त करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी वरिष्ठ नेताओं और साथियों का वह आभार व्यक्त करते हैं।

 

 

शाह से पहले पार्टी की कमान संभालने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी जेपी नड्डा के नेतृत्व में नए गौरव और सफलता प्राप्त करेगी। अपने संगठनात्मक अनुभव के लिए जाने जाने वाले वे हमेशा पार्टी के लिए एक संपत्ति रहे हैं। उन्हें एक सफल कार्यकाल की बधाई।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »