लालू के लाल तेज प्रताप अब “ग्वाला” के लूक में, दुह रहे गाय का दूध (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: लालू के लाल तेज प्रताप यादव अपने नए-नए कारनामों और लुक से खबरों में बने ही रहते हैं। फिर चाहे वो उनका शिव अवतार हो या फिर कृष्ण बन कर बांसुरी बजाना। ऐसे ही एक बार फिर तेज प्रताप चर्चा में छाए हैं। इस बार वे ग्वाला बन कर गाय का दूध निकालते दिख रहे हैं।

 

 

दरअसल तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तेज गाय का दूध निकालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हम कृष्ण के वंशज हैं, पापियों के विनाश के लिए ही हमारा जन्म होता है। किसी को संदेह है तो कंस और कौरवों का इतिहास पढ़ ले।”

 

देखें वीडियो-

 

यादव ने आगे लिखा, “हम ढकोसला नहीं करते, उनके जैसे ढोंगी नहीं हैं हम। बातें चाहे विकास की हो या विचार की। जो कहता हूं वो करता हूं, जो करता हूं वो कहता हूं।”

 

 

वहीं इस हफ्ते तेज प्रताप ने अपने एक बयान में कहा था, “नागरिकता कानून के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो नावों की सवारी कर रहे हैं। यह उनके लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है।” तेज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा भी की।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »