आदिवासियों के सामूहिक हत्या के विरोध में भाजपा नेता बैठे मौन धरना पर

AJ डेस्क:  झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित राजभवन के सामने प्रदेश भाजपा के नेताओं ने आज एक दिवसीय मौन धरना दिया। यह धरना उस घटना का विरोध था जो पिछले दिनों पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलीकेरा में हुआ। यह विरोध वहाँ हुए 7 आदिवासियों की निर्मम हत्या के बाद अब भी खुलेआम घूम रहे उन हत्यारों के खिलाफ था। इस धरना के अगले पंती में धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी बैठे हुए थे।

 

 

इस मौन धरना में बैठे सभी भाजपा नेताओं ने अपने हाथों में घटना और सरकार के विरोध में लिखे नारे वाला पोस्टर पकड़ रखा था। ज्ञात हो कि घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू हो जाने के कारण गांव वालों से मिलने जा रही भाजपा की 5 सदस्यीय संसदीय दल को बीच रास्ते में ही गांव जाने से रोक दिया गया था। जिसके बाद लक्ष्मण गिलुआ समेत सभी सांसद कराईकेला के पास एनएच-75 पर ही धरना पर बैठ गए थे। भाजपा की संसदीय दल गांव जाने पर अड़ गई थी। ये दल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सत्तापक्ष जानबूझ कर गांव जाने से रोक रही है। प्रशासन पर भी भेदभाव करने का आरोल लगाया था।

 

 

बता दें कि बुरुगुलीकेरा गांव में 16 जनवरी को एक गुट के 9 लोगों ने दूसरे गुट के पांच लोगों के घर में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद 19 जनवरी को दूसरे गुट के लोगों ने इसको लेकर बैठक बुलाई थी। इसी दौरान तोड़फोड़ में शामिल सात लोगों को पहले पीटा गया, फिर जंगल ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह पुलिस ने गांव के पास के जंगल से सातों शवों को बरामद किया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »