दिल्ली में फिर निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, मलबे में छात्र फंसे, रेस्क्यू जारी

AJ डेस्क: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई। इस बिल्डिंग के अंदर कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था। बिल्डिंग जिस वक्त ढही उस वक्त उसमें स्टूडेंट्स फंस गए और वे मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल के 7 वाहनों को मौके पर भेजा गया।

 

 

दमकलकर्मियों ने वहां पहुंचते ही मोर्चा संभाल लिया और अब तक लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, तीन स्टूडेंट्स अभी भी लापता हैं। दमकलकर्मी उनको तलाशने के काम में अभी भी जुटे हुए हैं। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है उनमें कितने स्टूडेंट्स है।

 

 

 

 

हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली में इमारतों के ढहने और आग लगने की घटनाओं में काफी तेजी आई है। ऐसी खबरें भी आई हैं कि बिना एनओसी के इमारतें बनाई जा रही हैं या बिना फायर सिक्यॉरिटी के इमारतों में रेस्तरां, कोचिंग सेंटर और कारखाने चलाए जा रहे हैं जहां किसी अप्रिय घटना पर जानमाल के नुकसान की आशंका ज्यादा होती है। पिछले साल सब्जी मंडी इलाके में एक बिल्डिंग में आग में 40 से अधिक श्रमिकों की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »