UP और J&K पुलिस को विभिन्न क्षेत्रों के लिए सर्वाधिक पदक

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस को गणतंत्र दिवस पर कई मेडल हासिल हुए हैं और साथ ही विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी दिए गए हैं। ठाय-ठाय करके बदमाशों को भगाने और अन्य कई तरह के अलग अलग वीडियो वायरल होने के दौरान चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस गणतंत्र दिवस पर सुपरहिट साबित हुई है। बीते समय में यूपी पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने के लिए भी सुर्खियों में रही है।

 

 

उत्तर प्रदेश पुलिस को सराहनीय सेवा के लिए 72 पुलिस मेडल और और विशिष्ट सेवा के लिए 6 राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को सबसे ज्यादा वीरता मेडल हासिल हुए हैं। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक वीरता पदक मिले हैं। केंद्रशासित पुलिस ने लगातार कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में हिस्सा लिया है।

 

 

शनिवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश से इस बारे में जानकारी मिली है। इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

 

 

उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के महाराष्ट्र ने भी पदक पाने में शानदार सफलता पाई है। महाराष्ट्र पुलिस को 10 पुलिस वीरता पदक, 04 विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस मेडल और सराहनीय सेवा के लिए 40 पुलिस मेडल मिले हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »