फील गुड: स्कूली छात्र ‘प्रार्थना’ के दौरान चुपके से लॉलीपॉप का ले रहा आंनद, वीडियो हुआ वायरल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कई बार सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हमारे चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी फील-गुड क्लिप वायरल हो रही है। IAS अधिकारी अवनीश शरण ने स्कूल की प्रार्थना के दौरान एक लड़के के चुपके से लॉलीपोप चूसते हुए एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हम इस वीडियो से अपने पुराने अनुभव महसूस कर सकते हैं।’

 

 

30 सेकेंड की क्लिप में एक छोटा लड़का अपनी आंखें बंद किए खड़ा दिखाई दे रहा है और स्कूल असेंबली में खड़े होकर प्रार्थना कर रहा है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि लड़का पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करके खड़ा है और प्रार्थना में तल्लीन है- ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ लेकिन गौर से देखने पर पता चलता है उसके हाथ में एक लॉपीपॉप है जो रिंग में लगी हुई है।

 

 

यह रिंग लड़के ने अपनी उंगली में पहन रखी है और जब भी उसे मौका मिलता है, वह उसे चूसने लगता है। यहां आप वायरल हो रहा वीडियो देख सकते हैं।

 

देखें वीडियो-

 

कई लोगों को यह वीडियो देखकर कह रहे है कि अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। क्लास के दौरान टिफिन खाने की यादें वापस लौट आईं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार इस पर कमेंट आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »