छत से गिरी और बालकनी के ग्रिल में फंसी, बच गयी जान (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कोलकाता की रहने वाली 18 साल की रिचा गुप्ता चमत्कार को मानने लगी होगी। दरअसल, वह छत से गिर गई थी, इसके बावजूद उसकी जान बच गई, क्योंकि बालकनी के ग्रिल में पैर फंसने से वो अटक गई और करीब 50 मिनट तक लटकती रही। अच्छी बात ये रही कि उनकी जान बच गई। ये घटना गुरुवार को कैखाली इलाके के वीआईपी एन्क्लेव में हुई। रिचा जब बालकनी में फंसी हुई थी तो बेहद घबरा गई।

 

 

स्थानीय नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को छुट्टी दे दी गई। लड़की उस समय छत से गिर गई जब वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए टहल रही थी। गिरते ही उसका एक पैर छत से नीचे बालकनी की ग्रिल में फंस गया। सौभाग्य से एक प्लम्बर जो पास में काम कर रहा था, उसने लड़की को लटकते हुए देखा और बचाने आया।

 

 

बलराम करमाकर ने बताया, ‘मैं लड़की की मदद करने के लिए ऊपर की ओर भागा और मदद के लिए चिल्लाया। मैं वहां पहुंचा उसके माता-पिता को बताया। फिर हम सभी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। बहुत से अन्य पड़ोसी भी मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।’

 

 

कुछ लोगों ने अंदर से लड़की को पकड़ा, जबकि अन्य लोगों ने उसे बालकनी तक मदद पहुंचाने की कोशिश की। जमीन पर सैकड़ों लोग सहायता देने के लिए एकत्र हुए। लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। स्थानीय निवासियों ने लड़की को बचाने के निर्देशों का पालन किया।

 

 

लोग छत पर चढ़े और एक लंबी रस्सी गिरा दी और प्लंबर नीचे से चढ़ गया और लड़की को रस्सी से बांध दिया ताकि उसे नीचे गिरने से रोका जा सके। नीचे लोग बड़ा कपड़ा लेकर खड़े थे, ताकि वो सड़क पर ना गिरे। किसी तरह लड़की को रेस्क्यू किया गया।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »