धोनी तो धोनी, उसके फैंस द्वारा बनाई गई वीडियो ने भी मचाया धमाल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। आए दिन फैन्स के बीच उन्हें लेकर दीवानगी देखने को मिल ही जाती हैं। अब फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक रैप सॉन्ग बनाया, जिसकी धूम यूट्यूब पर मची हुई है। धोनी पर बना यह रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में धोनी के करियर की पूरी जर्नी भी दिखाई गई है। यह वीडियो वाकई शानदार हैं।

 

 

महेंद्र सिंह धोनी पर बने इस रैप सॉन्ग को टीम स्टारडम एम्पायर के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया है। इस गाने को को अभी तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जे राज और सूरज टायलन ने इस गाने को बोल लिखे हैं और इसमें आवाज भी दी है। संजीव सुतर ने इस रैप सॉन्ग का संगीत दिया है और एलके इंटरटेनमेंट कंपनी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फैन्स ने इस तरह महेंद्र सिंह धोनी को यह सौगात दी है। धोनी पर बना रैप सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया था। इस फैसले के बाद फैन्स काफी मायूस हो गए और सोशल मीडिया पर यह बहस चल पड़ी कि शायद धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो गया है। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद धोनी झारखंड रणजी टीम के साथ नेट प्रेक्टिस भी करते दिखे थे। जानकार मान रहे हैं कि वो आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »