VIDEO- आखिर क्या कह गयीं झरिया “विधायक” जो वीडियो हो गया वायरल

AJ डेस्क: सोशल मीडिया में अचानक एक वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ वायरल होने लगा। व्हाट्सअप ग्रुप में एक दूसरे को यह वीडियो फारवर्ड किया जाने लगा। ‘अनल ज्योति’ के पास भी कई श्रोत से वीडियो पहुंचने लगा। अन्य ग्रुप में भी इस वीडियो को देखा गया। मौका गणतंत्र दिवस का है, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अपने समर्थकों को शपथ भी दिलाते दिख रही है। इसी क्रम में विधायक कुछ ऐसा बोल गयी कि इस वीडियो को अलग रूप देकर वायरल कर दिया गया।

 

 

झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह गणतंत्र दिवस के मौके पर झण्डोलन करते वक्त अपने समर्थकों को ‘शपथ’ दिलाते इस वीडियो में नजर आ रही हैं। विधायक लिखा लिखाया स्क्रिप्ट पढ़कर शपथ दिला रही थीं। इसी क्रम में उन्होंने- ‘आज 26 जनवरी 2021’ बोल दिया। आश्चर्य की बात है कि विधायक की बात दोहराने वालों ने भी गलती सुधारने के बजाय 2021 ही बोला। वर्ष 2020 के स्थान पर 2021 बोल जाने के कारण ही शायद इस वीडियो को वायरल किया गया है। वीडियो वायरल करने वालों ने वीडियो पर कुछ कमेंट भी लिखा है, जिससे अनल ज्योति का कोई वास्ता नही है। अनल ज्योति इस तरह के कमेंट में कोई दिलचस्पी भी नही रखता।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »