झरिया थाना: हर्षोल्लास के साथ मन रहा था गणतंत्र दिवस, वहां रोते पहुंची बुजूर्ग महिला

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया थाना में आज बड़े ही धूम धाम से 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गुब्बारे और रंगीन झंडियों से पूरा थाना प्रांगण सजाया गया था। झंडा तोलण के पश्चात लोगों में खूब मिठाइयां बांटी गई। थाना में हर्षोउल्लास का माहौल था। इसी बीच एक 75 वर्षीय बुजूर्ग महिला भागती हुई थाना पहुंची। उसकी आँखों से आंसू बह रहे थे। वो फफक फफक कर रो रही थी। बस उसके मुंह से इतना ही निकल रहा था, ‘उन्होंने मुझे लूट लिया।’
दरअसल वो बुजूर्ग महिला बेखौफ चेन स्नेचर गिरोह का शिकार बनी थी। जानकारी के अनुसार राजबाड़ी रोड निवासी ट्रांसपोर्टर सरवन कुमार की 75 वर्षीय बुजूर्ग माँ बसंती देवी आज दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के सामने बैठ कर धुप सेक रही थी। इसी बीच वहाँ पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले में पड़े सोने के चेन को झपट्टा मारकर ले उड़े।
बुजूर्ग माहिल की माने तो वो चेन पांच तोले का था। वह उनकी पुस्तैनी जेवर थी। जो काफी कीमती था। वहीं दिनदहाड़े घटी इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है, तो वहीं लोग थाने के बगल में घटी इस घटना से अपने आप को असुरक्षित भी महसूस करने लगे है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…