वाह रे बिहार की मंत्री: वर्ष 1985 में लागू करवा दीं सविंधान! (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि भारतीय संविधान 1985 में लागू हुआ। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वो समस्तीपुर के पटेल मैदान में संबोधित कर रही थीं। लिखा हुआ भाषण पढ़ रही थीं। पढ़कर भी उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 1985 में लागू हुआ। इसके बाद उन्हें किसी ने टोका, तो फिर उन्होंने कहा कि संविधान 1955 में लागू हुआ। इसके बाद वो आगे बढ़ गईं। जेडीयू नेता बीमा भारती बिहार में गन्ना मंत्री हैं। भारतीय संविधान 1950 में लागू हुआ था।

 

 

उन्होंने कहा कि संविधान लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही। साथ ही संविधान को बनाने में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अहम योगदान निभाया। इनके पति अवधेश मंडल के पहचान बाहुबली की है।

 

देखें वीडियो-

 

 

वह पूर्णिया जिले के रूपौली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुनी गईं। बीमा भारती के राजनीतिक करियर की शुरुआत निर्दलीय विधायक के रूप में हुई थी। 2000 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आरजेडी में शामिल होने का फैसला किया। 2005 में वो जेडीयू में शामिल हो गईं। इनकी पढ़ाई इंटरमीडिएट तक ही हुई है। 2010 में वो पहली बार मंत्री बनीं।

 

 

2014 लोकसभा चुनाव के बाद जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था और जीतन कुमार मांझी मुख्यमंत्री बने थे तो उनके कैबिनेट में भी बीमा भारती शामिल हुईं। शपथ ग्रहण के दौरान वो ठीक से शपथ पत्र भी नहीं पढ़ पाईं। वो सिर्फ अपना नाम ठीक से ले सकीं। वो बार-बार अटकती रहीं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »