लालू से मिलीं राबड़ी, हेमंत ने कहा- वह माँ समान हैं

AJ डेस्क: आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी झारखण्ड आई थी। करीब डेढ़ साल तक अपने पति से दूर रही राबड़ी देवी ने झारखण्ड आते ही सबसे पहले अपने पति से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी सुपुत्री मीसा भारती भी मौजूद थी। इस दौरान लालू और राबड़ी रिम्स के पेइंग वार्ड की कॉरिडोर में बैठकर बाते करते नजर आए। इसके बाद राबड़ी देवी प्रोजेक्ट भवन पहुंची। जहां उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने बड़ा ही भावुक बयां दिया। उन्होंने कहा, ‘राबड़ी देवी मेरी माँ समान है।’

 

 

जानकारी के अनुसार यह पारिवारिक मुलाकात थी। इसके लिए बिरसा मुंडा जेल प्रशासन से बजापते स्पेशल परमिशन ली गई थी। चारा घोटाले में जेल जाने के बाद ये पहला मौका है, जब राबड़ी देवी लालू प्रसाद से मिलने आई थी। बताया जाता है कि हाल ही में राबड़ी देवी के आंखों का ऑपरेशन हुआ है। इससे पहले बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में जब लालू यादव बेल पर पटना गये थे, उस समय दोनों में मुलाकात हुई थी। आज की यह मुलाकात करीब डेढ़ साल बाद हुई है। इस मुलाकात के दौरान रिम्स के पेइंग वार्ड के कॉरिडोर में दोनों पति-पत्नी बड़े ही इत्मीनान से बैठकर बातें करते नजर आए।

 

 

इससे पहले बीते शनिवार को बेटी धनु, समधी अजय यादव और नोखा की विधायक अनिता देवी ने रिम्स में लालू यादव से मुलाकात किया था। हालांकि राज्य में सरकार बदलने के बाद लालू यादव ने रिम्स में दरबार लगाना शुरू कर दिया था। इस पर रांची से पटना तक सियासी बवाल मचने के बाद जेल और जिला प्रशासन द्वारा रोक भी लगाई गई। बताया जाता है कि नये साल के मौके पर लालू यादव रिम्स में भोज आयोजित करना चाहते थे, लेकिन इसकी भी उन्हें इजाजत नहीं दी गई।

 

 

 

 

इसके बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान राबड़ी देवी ने हेमंत सोरेन को बेहतर तरीके से शासन चलाने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मीसा भारती भी मौजूद थीं। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत किये बिना राबड़ी पटना के लिए रवाना हो गईं। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को काफी भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, राबड़ी देवी मेरी मां समान हैं। उनसे मिलकर मैं काफी भावुक हो गया।’

 

 

बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले के चार मामलों में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं। हालांकि कई तरह की शारीरिक परेशानियों के चलते उनका जेल प्रशासन की देखरेख में रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »