नया बाजार वासेपुर तक क्षणिक प्रभाव डाल सका CAA विरोधियों का बंद (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: CAA, NRC और NPR के विरोध में आज भारत का असर धनबाद वासेपुर में देखने को मिला। गैंग्स के इलाके में इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने श्रमिक नगरी भूली से लेकर नया बाजार तक सड़को पर जमकर प्रदर्शन किया। जिससे घंटो भूली-धनबाद और झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग बाधित रही। इस दौरान प्रदर्शनकारी CAA, NRC और NPR के विरोध में आजादी, आजादी के नारे लगाते रहे।

 

 

CAA, NRC और NPR के विरोध में आज एक दिवसीय भारत बंद है। लेकिन देश की कोयला राजधानी धनबाद में आज सुबह से इसका कुछ खास असर नजर नहीं आ रहा था। कुछ लंबी दूरी की बेस को छोड़ दे तो बाकी दिनों की ही तरह आज धनबाद का जनजीवन सामान्य था। लेकिन 10 बजते ही वासेपुर और भूली थाना क्षेत्र का आजाद नगर इलाका असामान्य होने लगा। सैकड़ो की संख्या में CAA, NRC और NPR का विरोध जताते प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पहले इस इलाके के सभी दुकानों को बंद कराया और वही सड़क पर धरना पर बैठ गए। वैसे तो प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन उनका धरना बिच सड़क पर होने की वजह से भूली-धनबाद सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जिससे सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर अवरुद्ध सड़क मार्ग को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी धरने पर अड़े रहे। जिससे घंटो भूली-धनबाद सड़क मार्ग जाम रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारी CAA, NRC और NPR को वापस लेने की मांग करते नजर आए।

 

 

इसके साथ ही वासेपुर की जनता भी सड़को पर उतर आई थी। सभी CAA, NRC और NPR के विरोध में में नारे लगाते हुए आजादी, आजादी के नारे लगा रहे थे। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी नया बाजार स्थित गया पुल के पास सड़क को जाम कर दिया।जिससे धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग जाम हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसडीएम और डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी CAA, NRC और NPR के विरोध में नारे लगाते रहे। आजादी, आजादी की भी शोर सुनाई पड़ती रही। किच ही समय बाद यहाँ भी प्रदर्शनकारी बिच सड़क पर धरने पर बैठ गए। काफी समय के मसक्कत के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर से हटे। इस दौरान धनबाद की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेहाल रही। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द इन कानूनों को वापस नहीं लगी तो प्रदर्शन उग्र और अनिश्चितकालीन समय का रूप ले लेगा।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »