हेमंत सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभाग का बंटवारा, पढ़ें पूरी खबर

AJ डेस्क: झारखण्ड में मंगलवार को सात मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद आज यानि बुधवार को मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया। इस संबंध में सूबे की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बजापते अधिसूचना भी जारी कर दिया है। सीएम हेमंत सोरेन सहित कुल 11 मंत्रियों के बीच आज विभागों का बंटवारा किया गया।

 

 

इन्हें मिला ये विभाग-

-हेमंत सोरेन- कार्मिक, कैबिनेट, गृह, साथ ही वैसे सभी विभाग जो किसी अन्य को आवंटित नहीं हुआ है।

-जगरनाथ महतो- स्कूली शिक्षा व उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग।

-आलमगीर आलम-  ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग।

-रामेश्वर उरांव-  वित्त और खाद्य आपूर्ति विभाग।

-चंपई सोरेन-  अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण और परिवहन विभाग।

-सत्यानंद भोक्ता- श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग।

-हाजी हुसैन अंसारी- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।

-जोबा मांझी-  समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग।

-मिथिलेश ठाकुर- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।

-बादल पत्रलेख-  कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग।

-बन्ना गुप्ता- स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग।

 

 

ज्ञात हो कि इस कैबिनेट में सीएम समेत जेएमएम कोटे से 6 मंत्री, कांग्रेस के चार और आरजेडी के एक मात्र विधायक को मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में सबसे युवा की बात करें तो सीएम हेमंत सोरेन ही सा से युवा है। जबकि सबसे उम्रदराज रामेश्वर उरांव हैं। इस केबिनेट में पांच ऐसे मंत्री है जो केवल मैट्रिक पास हैं। जबकि दो इंटर पास और दो स्नातक हैं। सबसे ज्यादा पढ़े लिखे मंत्री रामेश्वर उरांव हैं। उन्होंने एमए और पीएचडी की पढाई पूरी की है। जबकि झारखण्ड के सीएम इंटर पास है।

 

 

बता दें कि 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान उनके साथ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

 

देखें अधिसूचना-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »