CAA विरोध: भारत बंद का झारखण्ड में खासा असर नहीं, प्रशासन रहा मुस्तैद

AJ डेस्क: CAA, NRC और NPR के विरोध में देश के विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत एक दिवसीय भारत बंद का झारखण्ड में मिलाजुला असर देखने को मिला। लंबी दूरी की बसों को छोड़ दे तो राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में आज का दिन बाकी दिनों की ही तरह सामान्य रहा। हां, कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करानी चाही लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन की चुस्ती की वजह से उनका यह विरोध भी अधिक समय तक टिक न सका।

 

 

रांची: राजधानी में आज बिरसा मुंडा बस स्टैंड से बसें नहीं चली। जिससे बाहर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में भी बंद को लेकर कुछ समय के लिए सड़क जाम रही। लालगुटवा और ओरमांझी में भी लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन CAA और NRC के विरोध में उतरकर प्रदर्शन करते दिखे। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटा दिया। इस दौरान कांके में पुलिस ने कई बंद समर्थकों को हिरासत में भी लिया है।

 

 

बोकारो: यहाँ भी बंद का असर बस परिचालन पर ही दिखा। जबकि आम जनजीवन बाकी दिनों की तरह ही सामान्य रहा। बाजार और दुकानें भी खुली रही। नया मोड़ स्थित सरकारी बस स्टैंड और प्राइवेट बस स्टैंड में सन्नाटा जरूर पसरा रहा। जिससे यात्री परेशान होते दिखे। रोज ड्यूटी जाने वाले लोगों को छोटी गाड़ियों या टेंपू की मदद लेनी पड़ी। आज यहाँ से रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत अन्य जगहों के लिए बसें नहीं चली। कुछ जगह पर बंद समर्थक सड़कों पर भी उतरकर प्रदर्शन करते नजर आए।

 

 

देवघर: बाबा नगरी के नगर थानाक्षेत्र के अंबेडकर चौक पर बंद के दौरान बहुजन क्रांति संगठन को लोगों ने बिना परमिशन के प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

 

 

गिरिडीह: जिला में CAA और NRC के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का असर साफ़ नहीं दिखा। शहर में सभी दुकानें खुली रही। लम्बी दूरी के वाहनों की आवाजाही थोड़ी जरूर कम रही लेकिन इसे मौसम का भी असर माना जा रहा है। स्कूलें भी अन्य दिनों की ही तरह खुली रही। हालांकि बंद के मद्देनजर शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती साफ़ देखी गई।

 

 

सिमडेगा: यहाँ भी बंद को देखते हुए बस परिचालन ठप रहा। हालांकि बाजारें और दुकाने खुली रही।

 

 

धनबाद: कोयलांचल में भी CAA और NRC को लेकर बंद का मिलाजुला असर रहा। लंबी दूरी की बेस जरूर नहीं चली लेकिन बाजार, दुकाने और स्कूल बाकी दिनों की तरह ही खुली हुई थी। हां, प्रदर्शनकारियों ने नया बाजार और भूली स्थित आजाद नगर में थोड़ी देर के लिए सड़क मार्ग जरूर अवरुद्ध रखा लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से यह अवरुद्ध भी जल्द ही समाप्त हो गया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »