धोनी-साक्षी के बीच ‘नोंक झोंक’ का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, आप भी देखें वीडियो

AJ डेस्क: टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट एक्‍शन से दूर हैं। मगर उनके भविष्‍य को लेकर लगातार सुर्खियां बनती रही। फैंस अपने चहेते क्रिकेटर को दोबारा एक्‍शन में देखने को बेकरार हैं, लेकिन इस बात का पता नहीं चल सका है कि वह कब राष्‍ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। इस बीच एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी धोनी ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व कप्‍तान शर्माते हुए दिख रहे हैं।

 

 

38 साल के धोनी ने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी मुकाबला 2019 विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से धोनी ब्रेक पर हैं। ऐसी उम्‍मीद की जा रही थी कि न्‍यूजीलैंड दौरे पर वह टीम इंडिया से जुड़ेंगे, लेकिन अब तक उनकी वापसी नहीं हो सकी। वह लगातार टीम चयन के समय उपलब्‍धता नहीं दिखा रहे हैं।

 

 

इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं कि धोनी चाहते हैं कि युवाओं को पर्याप्‍त मौका मिले और अगर फिर भी टीम को उनकी जरुरत पड़े तो ही वह वापसी करें। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी टी20 विश्‍व कप तक खेलेंगे और उसकी तैयारी के लिहाज से वह राष्‍ट्रीय टीम से दूर हैं। धोनी को बीसीसीआई से भी तगड़ा झटका लगा। इस साल माही का नाम केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट में शामिल नहीं हैं। हालांकि, धोनी ने सभी को चौंकाते हुए उसी दिन रांची में रणजी टीम के साथ अभ्‍यास किया।

 

 

बहरहाल, क्रिकेट एक्‍शन से दूर धोनी अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। इस बीच साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो में दिख रहा है कि साक्षी अपने पति को स्‍वीटी कहकर परेशान कर रही हैं। साक्षी ने साथ ही धोनी से कहा कि कम से कम उनकी तरफ एक बार तो देखें। वहीं धोनी अपनी पत्‍नी से दूर भागते हुए दिखे ताकि उन्‍हें नजरअंदाज कर सकें।

 

देखें वीडियो-

 

 

धोनी रिसेप्‍शन पर जाकर पेपर वर्क पूरा कर रहे थे तब साक्षी ने होटल स्‍टाफ से भी पूछा कि धोनी क्‍यूट है या नहीं? अंत में अनुभवी क्रिकेटर अपनी पत्‍नी के दोस्‍तों से कहते हुए दिख रहे हैं कि कुछ करके इन्‍हें बाहर फेंक सकते हैं। धोनी और साक्षी के बीच ये प्‍यारी नोंक-झोंक फैंस को बहुत पसंद आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो चुका है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »