लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति पर बिफरे विधायक राज ने कहा- “हेमंत सरकार बर्खास्त हो”

AJ डेस्क: ‘झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य में एक दिन भी शासन करने योग्य नहीं है। इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस सरकार में सिर्फ अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है।’ एक धरना के माध्यम से यह बातें धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कही। वो सूबे में गिरते कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा की पूर्व घोषित धरना में शिरकत करने रणधीर वर्मा चौक पहुंचे थे।
उन्होंने इस धरना के माध्यम से कहा, ‘धनबाद में आए दिन आपराधिक घटनाए घट रही है। जिससे व्यवसायी, चिकित्सक और यहाँ की आम जनता त्राहिमाम कर रही है। जिला में चोरी, डकैती, लूट और हत्या जैसी घटनाएं तो जैसे आम हो गई है।’ उन्होंने पिछले दिनों धनबाद के जाने माने डॉक्टर कैलाश प्रसाद के साथ घटी लूटपाट और जानलेवा हमला का जिक्र करते हुए कहा, ‘जानेमनो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश प्रसाद के लूट और उनपर और उनके परिवार पर हमला कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।’ उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘यह सरकार अपराधियों का मनोबल बढाती है और अधिकारियों पर कार्रवाई कर उनका मनोबल तोड़ने का काम करती है। अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास करने वाले अधिकारियों को यह सर्कार सस्पेंड कर देती है। यह सरकार एक दिन भी शासन करने लायक नहीं है। इस सरकार को अविलंब बर्खास्त कर देना चाहिए। उपायुक्त के माध्यम से हम झारखण्ड के राज्यपाल से यही मांग करने के लोए आज यहाँ धरना दे रहे हैं।
धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आयोजीत गिरते कानून व्यवस्था के खिलाफ धनबाद भाजपा के इस धरना में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा, सहित भरी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…