सराहनीय: गहरे कुएं में गिरे हाथी को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखंड वन विभाग के अधिकारियों की आजकल खूब वाहवाही हो रही है। मंगलवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से एक गहरे कुएं में फंसे हाथी को निकाल दिया। जहां हाथी को निकालने की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई, तब कर्मचारियों ने ‘आर्कमिडीज प्रिंसिपल’ की मदद ली।

 

 

यह घटना गुमला डिस्ट्रिक के अमलिया टोली गांव की है, जहां एक हाथी कुएं में गिर गया था। गांववालों ने हाथी को बाहर निकालने के लिए वन विभाग को सूचित किया। बचाव कार्य सुबह 7 बजे शुरू किया गया और लगभग तीन घंटे चला।

 

 

आर्कमिडीज का सिद्धांत कहता है कि ‘जब कोई वस्तु किसी द्रव में पूरी अथवा आंशिक रूप से डुबोई जाती है, तो उसके भार में कमी का आभार होता है। भार में यह आभासी कमी वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है।’ यही नियम लगाकर कुंए में मोटर से पानी भरा गया। पानी भरते ही हाथी पानी के साथ ही ऊपर आ गया। हाथी के ऊपर आते ही उसे रैंप की मदद से हाथी को बाहर निकाल लिया गया।

 

 

 

 

इंडियन फॉरेस्‍ट सर्विस के ऑफिसर रमेश पांडे ने ट्वीटर पर तस्वीरें शेयर की हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग वनकर्मियों की सूझबूझ को जमकर सराह रहे हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »