(VIDEO) धनबाद स्टेशन से मौत का सौदागर हथियारों के जखीरा संग धराया, विस्तृत पढ़ें

AJ डेस्क: धनबाद की रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद रेल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 02 से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके साथ इन हथियारों का एक सप्लायर भी गिरफ्तार किया गया है जबकि एक सप्लायर मौका देख वहाँ से भाग निकलने में कामयाब रहा है। पुलिस को आशंका है कि इन हथियार सप्लायरों का लिंक न सिर्फ धनबाद से जुड़ा है बल्कि ये आधुनिक हथियार नक्सलियों को भी सप्लाई किये जाते है।

 

 

तारीख- 31 जनवरी 2020, समय रात के 10 बजे, धनबाद रेल पुलिस के खबरी ये सूचना देते है कि आज रात धनबाद स्टेशन पर अपराधी किसी बड़ी डील को अंजाम देने वाले है। इस सूचना पर तत्काल एक्टिव हुई धनबाद रेल पुलिस एक विशेष टीम का गठन कर धनबाद रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे को सर्च करना शुरू कर देती है। समय रात के साढ़े दस बजे। पुलिस जवानों को प्लेटफॉर्म संख्या- 02 पर खड़ी धनबाद-पटना गंगादामोदर एक्सप्रेस के पास दो युवक काले रंग के बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई देते है। जवान उनके नजदीक पहुँचते है। उन दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ करने लगती है। इसी दौरान उन दोनों संदिग्धों का बैग पुलिस अपने कब्जे में कर उसे खंगालने का प्रयास करती है। तभी उन संदिग्धों में से एक युवक भीड़ का फायदा उठा वहाँ से भाग निकलता है।

 

 

जिसके बाद पुलिस तुरंत दूसरे संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लेती है और उन दोनों बैगो को खंगालने में जुट जाती है। पुलिस जब उन बैगो को खंगालना शुरू करती है तो उनकी आँखे फटी की फटी रह जाती है। उस बैग के अंदर से 11 राउंड वाला 18 पिस्टल, 36 मैगजीन बाहर निकलता है। वैसे तो ये पिस्टल देसी है लेकिन ये साभी काफी अच्छे तरीके से निर्मित है। साथ ही ये मौत का सामान बैग में काफी अच्छे तरीके से छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने इन हथियारों के जखीरे के साथ जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसका नाम श्याम गुप्ता है। यह करीब 35 वर्ष का युवक है। जो बिहार के मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पूरब सराय, रिफ्यूजी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से इसका मोबाइल फोन, कुछ डॉक्यूमेंट और 1 हजार रुपया जब्त किया है।

 

देखें वीडियो-

 

 

रेल पुलिस की माने तो यह गैंग काफी लंबे समय से एक्टिव है। पुलिस के शुरूआती जाँच में यह सामने आया है कि इस गैंग का लिंक कही न कही धनबाद से भी जुड़ा है। पुलिस को इस गिरफ्तार सप्लायर के मोबाइल से कुछ फोन नंबर मिले है जिसके आधार पर ये पता चला है कि यह गैंग धनबाद के गोमो और पारसनाथ के आसपास भी एक्टिव रहा है। पुलिस को ये भी आशंका है कि यह गैंग इन आधुनिक हथियारों को नक्सल जैसे संगठनों तक भी पहुंचाता रहा होगा।

 

 

रेल पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुरे मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु की बारीकी से जाँच करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग कब से एक्टिव है? इस गैंग में कौन लोग शामिल है? इस गैंग का लिंक कहाँ-कहाँ से जुड़ा है? इस गैंग ने अबतक किसे हथियारों का सप्लाई किया है? ऐसे कई सवालों का जवाब तलाशने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »