स्थानीय, नियोजन और अधिग्रहण नीति में होगा बदलाव, सभी झारखंडी यहां के CM- हेमंत
AJ डेस्क: ‘हरेक झारखंडी यहां का मुख्यमंत्री है। मैं तो बस माध्यम हूँ।’ यहाँ बाते झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 48वें स्थापना दिवस पर कही। वो स्थापना दिवस पर हजारों की संख्या में जुटे जन समूह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 में जेएमएम की जीत का कारण आम जनता बनी है। इसलिए हरेक झारखंडी यहाँ का मुख्यमंत्री है। मैं तो बस माध्यम हूँ।’ सीएम ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई स्थानीय, नियोजन और अधिग्रहण नीतियों की आलोचना की। उन्होंने साफ़ शब्दो में कहा, ‘स्थानीय, नियोजन और अधिग्रहण नीति में बदलाव होगा।’
उन्होंने कोल कंपनियों को भी चेताया। सीएम ने कहा, ‘रैयतों को कोल कंपनी यदि नौकरी नहीं देगी तो कंपनी को बंद कर दिया जाएगा। रैयतों से कोल कंपनियां खदान खोलने के लिए जमीन तो लेती हैं, लेकिन सिर्फ मुआवजा देकर उन्हें चुप करा दिया जाता है। झारखण्ड में खदान के लिए जमीन लेन-देन का खेल बहुत हो चुका। अब दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। यहाँ कोल कंपनियां झारखंडियों से सिर्फ भेदभाव करती है। अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्हें जमीन के बदले मुआवजे के साथ नौकरी भी देनी होगी।’

सीएम ने कहा कि सरकार की तमाम योजनाए जनता के पैसों से चलती है। डीसी-एसपी सहित तमाम अधिकारियों का वेतन भी जानता के पैसों से उन्हें मिलता है। इसलिए राज्य के खजाना पर पहला हक झारखंडियों का ही होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘झारखण्ड को जानने से पहले देश और दुनिया धनबाद कक्ल जानती है।’
बता दें कि मंगलवार को धनबाद के ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में झामुमो ने अपना 48वां स्थापना दिवस मनाया। इसी ऐतिहासिक मैदान में 4 फरवरी 1973 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की स्थापना हुई थी। आज के इस सालाना जलसे में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। जिसमें मुख्य रूप से सीएम हेमंत सोरेन और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन मौजूद रहे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
