JVM समर्थकों ने बाबूलाल मरांडी का पुतला फूंका, विरोध में की नारेबाजी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: JVM के विधायक प्रदीप यादव को शो कॉज नोटिस भेजे जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। पार्टी के भीतर ही बाबू लाल मरांडी का विरोध शुरू हो गया है। यह विरोध सड़क पर पहुंच चुका है। देवघर के टावर चौक पर आज JVM के कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका।

 

 

जे वी एम के नेताओं में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आक्रोश झलक रहा था। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बाबूलाल कहा करते थे कि क़ुतुब मीनार से कूदकर या ट्रैन से कटकर जान देनी पड़े तो वह जान देना पसन्द करेंगे लेकिन किसी कीमत पर भाजपा में शामिल नही होंगे।

 

देखें वीडियो-

 

 

नेताओं ने कहा कि बाबूलाल अपनी विधायकी से त्याग पत्र देकर जिस पार्टी में जाना चाहें, चले जाएं। पिछले तेरह वर्षों तक साथ निभाने वाले नेता जिसने खून पसीना बहाकर संगठन को खड़ा किया। आज उन नेताओं से स्पष्टीकरण मांग कर उन्हें जलील किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी खुद भाजपा में जा रहे हैं तो जाएं। किसी के बहकावे में आकर प्रदीप यादव सरीखे नेता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम नही करें।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »