झरिया: नगर निगम की लापरवाही ने मासूम देवांश की ले ली जान (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: अपने दादाजी के यहाँ घूमने आया ढाई साल का देवांश नगर निगम की लापरवाही में हमेशा के लिए डूब गया। अब वह कभी वापस नहीं लौट पाएगा। जी हां, मामला धनबाद के झरिया स्थित मानबाद का है। जहाँ खुले नाली में डूबने से एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है।

 

 

जानकारी के अनुसार झरिया भगतडीह में रहने वाले रवि मिश्रा अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे देवांश मिश्रा के साथ झरिया मानबाद स्थित अपने पिता बीसीसीएल कर्मी महावीर मिश्रा के यहाँ एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे थे। मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे ढाई वर्ष का देवांश मिश्रा अचानक कही गुम हो गया। जिसकी खोज में परिजन व मोहल्ले के लोग काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहें। इसके बाद रात करीब आठ बजे देवांश घर के समीप एक नाली में गिरा मिला। जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे उठाकर स्थानीय भगानिया नर्सिंग होम ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 

देखें वीडियो-

 

 

परिजन को फिर भी भरोसा नही हुआ औऱ वह बच्चे को लेकर धनबाद के जालान अस्पताल चले गए, पर वहां भी डॉक्टर ने बच्चे को बच्चे को मृत बताया। तब वह बच्चे को लेकर वापस घर आएं। बच्चे का शव घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।

 

 

बताया जाता है कि लगभग नौ बजे देवांश ने घर पर एक बार सांस लिया था। जिससे परिजन को एक आस जगी और बच्चे को लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन क्षणिक भर के लिए सांस लेने के बाद बच्चे ने हमेशा के लिए दम तोड़ दिया। वहीं लोग देवांश की मौत के लिए नगर निगम को जिम्मेवार ठहराते दिखें। लोगों का कहना था कि यदि नाला ढका हुआ होता तो देवांश की मौत नहीं हुई होती।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »