पत्थलगड़ी के विरोध में झारखण्ड के भाजपा सांसदों ने दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन
AJ डेस्क: लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर यानि संसद भवन परिसर में गांधी जी के प्रतिमा के सामने आज झारखण्ड के भाजपा सांसदों के द्वारा पत्थलगड़ी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सांसद अपनी हाथों में तख्ती पकड़े हुए थे। जिसपर लिखा था, ‘गुदड़ी झारखण्ड में आदिवासियों का नरसंहार…हाय-हाय कांग्रेस-जेएमएम सरकार, आदिवासियों की हत्यारी…राहुल-हेमंत सरकार।’
जानकारी के अनुसार, संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा सांसदों ने झारखंड के चाईबासा में 7 आदिवासियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पूछा कि इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुप क्यों हैं।
Delhi: BJP MPs from Jharkhand protest in front of Gandhi statue inside the Parliament premises, over the killing of tribals in the state. pic.twitter.com/5hQYFu0ecO
— ANI (@ANI) February 5, 2020
बता दें कि झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित बुरुगुलीकेरा गांव में 19 जनवरी को सात लोगों की निरसंश हत्या कर दी गयी थी। करीब 19 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद जंगल से सात लोगों के शव बरामद किये गये थे। इस मामले में 17 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।
इसके बाद सात लोगों के नरसंहार की जांच कर भाजपा के छह सांसदों की टीम ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी थी। राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक नीलकंठ मुंडा के साथ कमेटी के अन्य सदस्यों ने रिपोर्ट में घटना के लिए हेमंत सोरेन की सरकार को जिम्मेवार ठहराया था। सांसदों की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री को भी रिपोर्ट सौंपी थी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
