शाहीन बाग़ के विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ प्यार, दो जोड़े कर रहे विवाह

AJ डेस्क: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं। प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए देश भर से लोग यहां इकट्ठा हुए हैं। इसी के साथ शाहीन बाग से एक नहीं दो प्रेम कहानियां भी निकलकर सामने आई हैं। जिन्होंने इसे चर्चा में आने की एक और वजह दे दी है। प्रदर्शन के दौरान प्यार में पड़ने के बाद प्रेमी जोड़ों ने शादी का ऐलान भी किया है।

 

 

बता दें कि शाहीन बाग में नोएडा को कालिंदी कुंज से जोड़ने वाली सड़क पर पिछली 15 दिसंबर से प्रदर्शन चल रहा है। हजारों की संख्या में महिलाएं कड़ाके की ठंड में रात-दिन यहां बैठी हुई हैं। निक्कड़ नाटक, रैली और भाषणों के जरिए नागरिकता कानून का विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन में भारी संख्या में स्टूडेंट्स भी शामिल होने आ रहे हैं।

 

 

कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन के दौरान दो जोड़ों में प्यार हुआ और 7 व 8 फरवरी को ये शादी करने जा रहे हैं। मेडिकल स्टूडेंट जुनैद और समर की दोस्ती प्रदर्शन के दौरान हुई और जल्दी ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने प्यार के बारे में इन्होंने परिवार को बताया, परिवार ने खुशी-खुशी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। अब 7 फरवरी को इनका निकाह होने जा रहा है।

 

 

इसी तरह जीशान और आयशा 8 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनके परिवार पहले से परिचित थे लेकिन इनके बीच नजदीकी प्रदर्शन के दौरान बढ़ी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और शाहीन बाग में ही जीशान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। आयशा ने भी हामी भरी और इस तरह दोनों के परिवार भी इस शादी के लिए तैयार हो गए। इस जोड़े की शादी 8 फरवरी को होगी।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »