डिफेन्स एक्सपो: आयरन मैन की तरह ‘रोबोट’ दुश्मनों का छक्का छुड़ाते नजर आएंगे

AJ डेस्क: हॉलीवुड और कई अन्य फिल्मों में हथियारबंद रोबोट और खास सूट की सोच कोई नई बात नहीं है। ‘आयरन मैन’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में लोग इस तरह की झलक देख चुके हैं लेकिन आने वाले समय में लड़ाई के असली मैदान में भारतीय सेना इस तरह की तकनीक से लैस नजर आएगी। लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शित तकनीक और हथियारों में इसकी झलक मिलती है।

 

 

इंसानी जिंदगी की कीमत और सीमाओं की रक्षा करते हुए जवानों के जान गंवाने का दर्द भारतीय सुरक्षाबलों से ज्यादा और कौन समझ सकता है। इसलिए ऐसे हथियारों की जरूरत है जो घुसपैठिए आतंकियों या युद्ध की परिस्थितियों से बिना इंसानी जान गंवाए निपटने में सक्षम हों।  डिफेंस एक्सपो में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इस बात की ओर इशारा किया है कि वह तेजी से स्वदेशी तौर पर विकसित रोबोट रक्षा तकनीक की दिशा में काम कर रहा है। हथियारों से लैस ऑटोमैटिक वाहन और हथियार दिखाए जा रहे हैं।

 

 

DefExpo2020 में DRDO के वैज्ञानिक मृदु कांत पाठक ने बताया, ‘हम एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें एके -47, इंसास जैसे हथियारों के साथ काउंटर ऑपरेशन के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा सकता है और आतंकवादियों पर फायर करने के लिए उन्हें अन्य राइफलों से लोड किया जा सकता है। हम पैर वाले रोबोट पर भी काम कर रहे हैं।

 

 

 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपने मानव रहित ग्राउंड वाहन को डिफेंस एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया है जिसका उपयोग नक्सल विरोधी अभियानों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सहित कई सुरक्षा बलों द्वारा किया जा सकता है।

 

 

 

 

दुनिया भर की अन्य कई अन्य कंपनियों ने भी इस दौरान अपने हथियारों का प्रदर्शन किया। मानवरहित ड्रोन, माइन डिफ्यूज करने की तकनीक भी नजर आई।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »