VIDEO- कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘शिकारा’ देख आडवाणी की आँखे नम हुई

AJ डेस्क: कश्मीरी पंडितों की त्रासदी पर बनी फिल्म शिकारा को अलग-अलग रिस्पॉन्स मिल रहा है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी शिकारा फिल्म देख ली है। फिल्म देखने के बाद लालकृष्ण आडवाणी की आंखों से आंसू आ गए। बीजेपी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

विधु विनोद चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से लालकृष्ण आडवाणी का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लालकृष्ण आडवाणी थिएटर में नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने के बाद वह रोने लगते हैं।

 

 

VIDEO-

 

 

शिकारा के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा लालकृष्ण आडवाणी के पास जाते हैं और उन्हें संभालते थे। इसके अलावा वह उनका आशीर्वाद मांगते हुए नजर आ रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने लिखा- श्री लालकृष्ण आडवाणी शिकारा का स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान। हम उनका आशीर्वाद पाकर काफी खुश हैं।

 

 

कश्मीरी पंडितों ने खड़े होकर बजाई तालियां 

शिकारा के सह लेखक राहुल पंडिता ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कश्मीरी पंडित फिल्म देखने के बाद खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। वीडियो में कश्मीरी पंडित फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट से कह रहे हैं कि जो हमारे साथ हुआ वह फिल्म में दिखाया है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »