भीषण हादसा: पंजाब के तरनतारन में पटाखों में लगी आग, 14 की मौत

AJ डेस्क: पंजाब के तरनतारन में डालेके रोड पर नागर कीर्तन की ट्राली में रखे पटाखों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में आकर 14 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नगर कीर्तन पोविंद से होकर चोहला साहिब जा रहा था। आग लगने की सूचना जैसे ही आला अधिकारियों को मिली, वैसे ही भारी मात्रा में पुलिस बल और बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

 

एसएसपी तरनतारन ध्रुव दाहिया ने बताया कि इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है और 3 की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी युवक हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »