चौंकिए नहीं: सचिन ने फिर थामा बल्ला, पहली गेंद पर जड़ा चौका (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: महान सचिन तेंदुलकर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी की और रन भी बनाए। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने रविवार को जंक्शन ओवल, मेलबर्न में बुशफायर क्रिकेट बैश के दौरान एक ओवर बल्लेबाजी की। तेंदुलकर ने 10-10 ओवर के मैच में पारी के ब्रेक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पैरी (एनाबेल सदरलैंड की दो गेंदों सहित) के एक ओवर का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से प्रभावितों की मदद के लिए बुशफायर चैरिटी मैच खेला जा रहा है।

 

 

तेंदुलकर ने बताया कि पेरी के अनुरोध पर वो बल्लेबाजी करने आए, जबकि उनके डॉक्टर ने बल्लेबाजी करने से मना किया है।

 

बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने पहली ही गेंद पर चार रन बटोरे। बाकी का ओवर उन्होंने बेहद आराम से सीधे बल्ले से खेलते हुए निकाला। सचिन की बल्लेबाजी का वीडियो ICC ने भी शेयर किया।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

सचिन ने 5 साल बाद बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन 2014 में MCG के लिए एक प्रदर्शनी मैच खेला था।

 

पेरी ने शनिवार दोपहर को एक वीडियो संदेश के माध्यम से सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर को चुनौती दी थी। सचिन ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘शानदार एलिसे। मैं ऐसा करना पंसद करूंगा और एक ओवर बल्लेबाजी करना चाहूंगा (हालांकि कंधे की चोट के कारण डॉक्टर ने मुझे ऐसा करने से मना किया है)।’

 

 

 

 

सचिन तेंदुलकर इस चैरिटी क्रिकेट मैच में रिकी पॉन्टिंग की टीम के कोच हैं। उनकी टीम में जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन और पोंटिंग को जगह मिली है। रिकी पोंटिंग XI में इसके अलावा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस विलानी और फोएबे लिचफील्ड भी शामिल हैं। तेंदुलकर की कोचिंग वाली टीम के अन्य सदस्य तेज गेंदबाज ब्रेट ली और वसीम अकरम, ब्रैड हैडिन, डेन क्रिस्टियन और ऑस्ट्रेलिया रूल्स फुटबाल के महान खिलाड़ी ल्यूक हाज हैं।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »