आईएएस राहुल पुरवार झारखण्ड के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने

AJ डेस्क: 1999 बैच के आईएएस राहुल पुरवार विनय कुमार चौबे की जगह झारखण्ड के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। झारखण्ड सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद के लिए राहुल पुरवार के अलावा सुनील कुमार वर्णवाल का भी नाम निर्वाचन आयोग को भेजा था लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल पुरवार के नाम पर मुहर लगा दिया है।

 

 

ज्ञात हो कि आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार फिलहाल पोस्टिंग के इंतजार में हैं। बीते 31 जनवरी को राज्य सरकार ने उनको ऊर्जा वितरण निगम के एमडी पद से हटा दिया था। वे इस पद पर 2015 से बने हुए थे। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए 25 जुलाई, 2019 को टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड से कमीशन मांगने का खुलासा किया था। उन्होंने इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की संलिप्तता का भी आरोप लगाया था। कंपनी के एक अधिकारी के शिकायती पत्र में जिक्र था कि राहुल पुरवार अपने एक रिश्तेदार सुमित कुमार पुरवार के मार्फत वसूली करते हैं। तत्कालीन विधायक अरूप चटर्जी ने यह मामला झारखंड विधानसभा में भी उठाया था।

 

 

42 करोड़ के भुगतान मामले में मुख्य सचिव ने जांच के लिए तत्कालीन ऊर्जा सचिव वंदना दादेल को भेज दिया था। वंदना दादेल ने जांच में आरोप को सत्य पाया था।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »