रांची: बीमा एजेंट को घर बुलाकर किया गैंग रेप, तीन गिरफ्तार

AJ डेस्क: शनिवार की दोपहर संतोष साव नामक एक व्यक्ति ने फोन कर महिला बीमा एजेंट को बीमा कराने के लिए पहले अपने घर पर बुलाया। युवती जब वहां पहुंची तो वहाँ चार और लोग पहले से मौजूद थे। उन पांचों ने कहा सभी बीमा कराना चाहते हैं। युवती जब बीमा योजना के बारे में उन्हें बताने लगी, उसी वक्त पांचों युवक उस युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद पांचों ने उस बीमा एजेंट के साथ जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब उनकी हवस की आग शांत पड़ गई, तब दुष्कर्मियों ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर उस बीमा एजेंट को वहां से जाने दिया। मामला झारखण्ड की राजधानी रांची का है।

 

 

राजधानी रांची के खेलगांव थाना इलाके के खटंगा में एक महिला बीमा एजेंट के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की है। पीड़िता ने इस मामले में सोमवार देर शाम को खेलगाँव थाना पहुँच इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि दो आरोपी फ़िलहाल फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष साव, धर्मेंद्र राय और रमेश कुमार उर्फ़ राहुल शामिल है। जबकि दो आरोपी रिक्की और कमल सिंह अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास में है।

 

 

पीड़िता ने बताया कि घटना और उन दुष्कर्मियों की धमकी से वह काफी डर गई थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। परिवार वालों द्वारा युवती का हिम्मत बढ़ाने पर वह खेलगांव थाना पहुंची और उन दुष्कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करा सकी।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »